बस ड्राइवर और सफाई कर्मचारी ने मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
By एएनआई | Published: January 21, 2020 10:30 AM2020-01-21T10:30:34+5:302020-01-21T10:30:34+5:30
मंबई में मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की के साथ बस चालक और बस सफाई कर्माचारी छेड़खानी की। आरोपियों ने लड़की के निजी अंग में बोतल से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सांताक्रूज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई में मानसिक रूप से अस्वस्थ स्कूल की लड़की से गलत इरादे से छेड़खानी करने के चलते पुलिस ने बस चालक और बस सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। सांताक्रूज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस (पोक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत भी मामल दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी मोहन पाटिल ने बताया, 'पीड़िता के साथ छेड़खानी की घटना पिछले महीने(दिसंबर) में हुई थी। जब पीड़िता की मां इंडिया में नहीं थी। पीड़ित लड़की ने घटना के अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद वह वापस भारत आईं। पीड़िता के परिजनों ने 14 जनवरी को बस चालक और सफाई कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करावाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।'
पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप अस्वस्थ लड़की से छेड़छाड़ की घटना पिछले साल 19 दिसंबर को हुई थी। लड़की जब अपने स्कूल से घर जा रही थी। तब बस सफाई कर्माचारी शिव प्रसाद (29) और चालक संदीप (26) ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के कपड़ उताकर उसके निजी अंगर में बोतल घुसेड़ दी थी।
पुलिस ने जब आरोपियों को गिरफ्तार किया, तब बस चालक ने पुलिस को बताया कि बस साफाई कर्माचारी अक्सर बस में लड़कियों और लड़कों को आपत्तिजनक फोटो दिखाता था।