बेगूसराय कांड में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने कहा-दहशत फैलाने के मकसद से की गई गोलिबारी

By एस पी सिन्हा | Published: September 16, 2022 07:20 PM2022-09-16T19:20:34+5:302022-09-16T19:20:34+5:30

बेगूसराय के एसपी ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के मकसद से गोलीबारी की थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान केशव उर्फ नागा, सुमित, चुनचुन और युवराज के रूप में हुई है।

Police arrested four accused in Begusarai incident, firing was done for the purpose of spreading panic says SP | बेगूसराय कांड में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने कहा-दहशत फैलाने के मकसद से की गई गोलिबारी

बेगूसराय कांड में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने कहा-दहशत फैलाने के मकसद से की गई गोलिबारी

Highlightsएसपी योगेन्द्र कुमार के अनुसार कांड के सभी चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैंपुलिस अधिकारी ने कहा- आरोपियों ने दहशत फैलाने के मकसद से गोलीबारी की थीएसपी के अनुसार कांड के सभी आरोपितों पर संगीन मामले दर्ज हैं

पटना: बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड को लेकर पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया गया। इसमें बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार के अलावा एडीजी(पुलिस मुख्‍यालय) जेएस गंगवार भी मीडिया से मुखातिब हुए। बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार के अनुसार कांड के सभी चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वे पहले से कई संगीन मामलों के आरोपित हैं। अब पुलिस साजिशकर्ताओं की तलाश में है। जांच अभी जारी है। 

एसपी ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के मकसद से गोलीबारी की थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान केशव उर्फ नागा, सुमित, चुनचुन और युवराज के रूप में हुई है। एसपी के अनुसार कांड के सभी आरोपितों पर संगीन मामले दर्ज हैं। केशव पर हत्‍या व आर्म्‍स एक्‍ट के मामले पहले से दर्ज हैं। चुनचुन पर हत्‍या व डकैती के छह मुकदमे दर्ज हैं। 

एसपी ने बताया कि घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल मिले हैं। दो बाइक पर चार लोग थे। दो देसी पिस्टल का उपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 स्थानों से सीसीटीवी फुटेज को लिया गया था। युवराज को पहले गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में अन्य का नाम सामने आया। एक सवाल का जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि अपराधियों के किसी राजनीतिक पार्टी से कनेक्शन के बारे में वर्तमान में कोई जानकारी नहीं है। मगर पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है। 

उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक टीम को दिया गया है। जांच होने पर पूरे मामले का पता चल जाएगा। उल्लेखनीय है कि घटना के करीब 50 घंटे बाद तबाही के सभी आरोपित पकड़ लिए गए। उनमें शामिल बेगूसराय का कुख्‍यात केशव कुमार उर्फ नागा जमुई के झाझा स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ रांची भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। इसके पहले अन्य आरोपित सुमित, युवराज व अर्जुन भी पकड़े जा चुके थे। 

बताते चलें कि मंगलवार की शाम चार अपराधियों द्वारा 40 किलोमीटर तक सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा था। अपराधियों ने मौत का खेल खेला। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि, 10 अन्‍य घायल हो गए। वहीं फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनपर इनाम तक घोषित कर दिया था।

Web Title: Police arrested four accused in Begusarai incident, firing was done for the purpose of spreading panic says SP

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे