पटना: घर से अपहरण कर लॉज में किया नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: September 15, 2018 06:13 PM2018-09-15T18:13:09+5:302018-09-15T18:13:09+5:30

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान मधुवन का दिलीप कुमार उसे जबर्दस्ती पकड़ कर लॉज में सतीश कुमार के कमरा में ले गया। वहां, दिलीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Patna: gang-rape in lodge with Minor girl from house | पटना: घर से अपहरण कर लॉज में किया नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पटना: घर से अपहरण कर लॉज में किया नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पटना,15 सितंबर:बिहार में बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनायें थमने का नाम हीं नही ले रही हैं। ताजा मामला सीतामढी जिले के नगर थाना व डुमरा प्रखंड के मधुवन गांव की है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित लड़की को बहशी ने घर के बाहर से अपहरण कर गांव के ही एक लॉज में ले गया। वहां, उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद सुबह वापस उसे घर छोड़ फरार हो गया। पीडिता के आवेदेन पर नगर थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान मधुवन का दिलीप कुमार उसे जबर्दस्ती पकड़ कर लॉज में सतीश कुमार के कमरा में ले गया। वहां, दिलीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पूरी रात जबर्दस्ती अपने साथ रखने के बाद सुबह दिलीप उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। परिवार वालों को जानकारी देने के बाद पीडिता नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।  
 

Web Title: Patna: gang-rape in lodge with Minor girl from house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे