8वीं की छात्रा के साथ पांच मनचलों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के चार दोस्त शामिल, कोचिंग से पढ़ने के बाद घर लौट रही थी

By एस पी सिन्हा | Published: January 4, 2023 05:08 PM2023-01-04T17:08:47+5:302023-01-04T17:09:40+5:30

पटना के बाईपास थाने में 5 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सूचना के बाद परिवार और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं।

Patna 8th student gang-rape 5 miscreants four friends victim return home studying coaching left near temple ran away bihar police | 8वीं की छात्रा के साथ पांच मनचलों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के चार दोस्त शामिल, कोचिंग से पढ़ने के बाद घर लौट रही थी

पटना सिटी एएसपी अमित रंजन ने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर 5 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Highlightsआरोपियों में शामिल गोलू कुमार को लड़की पहले से जानती थी।एक ऑटो ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।बुधवार को लड़की को कोर्ट में ले जाकर 164 का बयान दर्ज कराया गया है।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के मन से पुलिस-प्रशासन का खौफ लगभग समाप्त हो गया है। शायद यही कारण है कि राज्य की राजधानी पटना में भी वे बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं का अंजाम देने से नही हिचक रहे हैं। इसी कड़ी में पटना में कोचिंग से लौट रही 8वीं की छात्रा के साथ पांच मनचलों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामल समने आया है।

घटना सोमवार शाम की है, जब छात्रा का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना का अंजाम देने वालों में लड़की का परिचित और उसके 4 दोस्त हैं। इसमें से एक ऑटो ड्राइवर है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। छात्रा वहां रातभर पड़ी रही।

लड़की के बयान के आधार पर पटना के बाईपास थाने में 5 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की सूचना के बाद परिवार और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एक आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं।

चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता के परिवार के मुताबिक लड़की बाईपास इलाके में स्थित रामानुज कोचिंग से पढ़ने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान पांच बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और फिर एक कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वह देर शाम तक नहीं लौटी। उसे आसपास तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराने बाईपास थाने गए। इसी बीच लापता लड़की के बारे में एक व्यक्ति ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोग पुलिस के साथ वहां पहुंचे। लड़की वहां रोते हुए मिली। उसे इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। लड़की घर आ गई है, लेकिन वह डरी हुई है।

इधर, पुलिस के मुताबिक आरोपियों में शामिल गोलू कुमार को लड़की पहले से जानती थी। उसके बुलाने पर वह गई थी। युवक ने अपने चार और दोस्तों को बुला लिया। सभी ने लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में जल्ला हनुमान मंदिर के इलाके के गोलू कुमार( 18 वर्ष), मनोज कुमार( 18 वर्ष) प्रमोद कुमार (20 वर्ष), शूरवीर (22 वर्ष) और एक ऑटो ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

बुधवार को लड़की को कोर्ट में ले जाकर 164 का बयान दर्ज कराया गया है। पटना सिटी एएसपी अमित रंजन ने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर 5 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Web Title: Patna 8th student gang-rape 5 miscreants four friends victim return home studying coaching left near temple ran away bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे