पणजीः नहीं रखना है तुमसे प्रेम संबंध, नाराज 26 वर्षीय प्रेमी ने वेलसांव समुद्र तट पर 19 वर्षीय प्रेमिका को कई बार चाकू मारा, मौत

By भाषा | Published: May 20, 2022 07:43 PM2022-05-20T19:43:24+5:302022-05-20T20:03:13+5:30

समुद्र तट पर लड़की का शव मिलने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोपी किशन कलंगुटकर (26) को गिरफ्तार कर लिया गया।

Panaji Don't want love affair you angry 26-year old boyfriend stabbed 19-year old girlfriend several times Velasawan beach, died | पणजीः नहीं रखना है तुमसे प्रेम संबंध, नाराज 26 वर्षीय प्रेमी ने वेलसांव समुद्र तट पर 19 वर्षीय प्रेमिका को कई बार चाकू मारा, मौत

नाराज युवक ने युवती को कई बार चाकू मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Highlightsयुवक एक कॉलेज में पढ़ रही युवती से प्रेम करता था।बुधवार को समुद्र तट पर घूमने गया था।युवती से नाराज था, युवती ने उसके साथ संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया था।

पणजीः संबंध जारी रखने से इनकार करने पर नाराज युवक को दक्षिण गोवा के वेलसांव समुद्र तट पर 19 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि समुद्र तट पर लड़की का शव मिलने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोपी किशन कलंगुटकर (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अभिषेक धानिया ने कहा ‘‘युवक एक कॉलेज में पढ़ रही युवती से प्रेम करता था और बुधवार को उसके साथ समुद्र तट पर घूमने गया था।’’

उन्होंने बताया कि वह युवती से नाराज था क्योंकि युवती ने उसके साथ संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात से नाराज युवक ने युवती को कई बार चाकू मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने युवती के शव को समुद्र तट के पास झाड़ियों में फेंक दिया।’’ उन्होंने कहा कि शव मिलने के बाद वास्को पुलिस ने जांच शुरू की और चौबीस घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Web Title: Panaji Don't want love affair you angry 26-year old boyfriend stabbed 19-year old girlfriend several times Velasawan beach, died

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे