लाइव न्यूज़ :

पालघरः दो परिवारों के बीच व्हाट्सअप स्टेटस को लेकर हंगामा, विवाद में महिला की गई जान, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2022 17:31 IST

व्हाट्सअप स्टेटस को लेकर शुरू हुए विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिसकी वजह से 48 साल की महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।स्टेटस पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त को पसंद नहीं आया। लीलावती के पड़ोसी उसके घर पहुंच गए।

पालघरः स्मार्टफोन ने लोगों के जीवन को आसान बनाया है लेकिन अब यही मोबाइल फोन की वजह से दो परिवारों में कलह का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो परिवारों के बीच व्हाट्सअप स्टेटस से शुरू हुए विवाद में एक महिला की जान चली गई।

व्हाट्सअप स्टेटस को लेकर शुरू हुए विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिसकी वजह से 48 साल की महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पालघर के शिवाजी नगर क्षेत्र के बोईसर में हुई इस घटना में पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक मृतका लीलावती देवी प्रसाद की 20 साल की बेटी ने व्हाट्सअप पर स्टेटस डाला था, लेकिन ये स्टेटस पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त को पसंद नहीं आया। उसे लगा कि ये स्टेटस उसके बारे में है, जिसके बाद लीलावती के पड़ोसी उसके घर पहुंच गए।

इस दौरान दोनों परिवारों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया जिसमें लीलावती देवी प्रसाद की पसलियों में गंभीर चोटें आई। आननफानन में घायल लीलावती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला को अन्य बीमारियां भी थी लेकिन उसकी मौत गंभीर चोट लगने के कारण हुई है।

लीलावती की बेटी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसने व्हाट्सअप स्टेटस अपनी पड़ोसी दोस्त को लेकर नहीं डाला था। उसने समान्य स्टेटस डाला था। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर बोईसर पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़की, उसकी मां, भाई और बहन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के लिए आईपीसी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

आरोपियों को लोकल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बोईसर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी सुरेश कदम का कहना है कि व्हाट्सअप स्टेटस में नाबालिग को लेकर कुछ भी नहीं मिला है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास