बूढ़े मां-बाप से मिलने लौटा था बेटा, मिली सिर्फ सड़ी हुई लाशें; पुलिस जांच में जुटी
By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2024 11:25 IST2024-09-01T11:25:04+5:302024-09-01T11:25:56+5:30
Maharashtra Crime: पालघर पुलिस ने कहा, तीनों शव पूरी तरह से सड़ चुके थे और उनके सिर और छाती पर चोट के निशान थे।

बूढ़े मां-बाप से मिलने लौटा था बेटा, मिली सिर्फ सड़ी हुई लाशें; पुलिस जांच में जुटी
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के पालघर के एक घर से एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी दिव्यांग बेटी के शव बरामद हुए हैं। हालांकि पूरे मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि जिस हालत में यह शव पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इन शवों पर कीड़े पड़ चुके थे। मामला पालघर की वाडा तालुका का है। तीनों ही शव सड़ चुके थे। पुलिस ने बताया कि शवों की जांच की तो उन्हें सिर और छाती पर चोट के निशान मिले।
मामले का खुलासा तब हुआ जब दंपत्ति का बेटा पंकज अपने मां बाप और बहन से मिलने गांव वाले घर पहुंचा। वसाई में रहने वाले पंकज ने शवों की यह हालत देखी तो वह भी दंग रह गया। दंपत्ति के अन्य बच्चे राजकोट में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बीते दो हफ्तों से पंकज की अपने माता-पिता से बात नहीं हो पा रही थी।
जिसके बाद वह परेशान हुए और गांव आकर खुद मिलने के बारे में सोचा। लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचे तो शवों को इस हालत में देखा। पुलिस ने बताया कि पिछली बार 17 अगस्त को पंकज की अपने माता-पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका था।
शनिवार को पंकज पहुंते तो उन्हें हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ मिला। जब गांव में पंकज के माता-पिता का पता नहीं चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने की सोची। मकान के अंदर पहुंचने पर वह दंग रह गए जब उन्हें अनके पिता , 72 वर्षीय मुकुंद राठौड़ का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला। शव पर कीड़े पड़ चुके थे। जब पंकज ने अपनी मां और बहन का कोई पता नहीं पाया तो उसने पड़ोसियों को बताया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए और दोनों महिलाओं को खोजने लगे।
जब पंकज घर की पहली मंजिल पर पहुंचे तो उन्हें बहुत बदबू आई। बदबू का पीछा करने पर पंकज को अपनी मां और बहन के शव मिले जो कि एक बक्से में पड़े सड़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि शवों पर कीड़े पड़ चुके थे। इस हत्याकांड से पूरा पालघर दंग रह गया है।
पुलिस ने बताया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने वाली धाराएं लगाकर FIR दर्ज कर ली गई है। मां-बाप और बेटी हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही स्थानीय क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच में शामिल है।