पालघरः 26 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, शव देख गमजदा मां ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी की, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 3, 2022 06:16 PM2022-09-03T18:16:44+5:302022-09-03T18:17:37+5:30

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्थानीय सूत्रों के जरिये मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Palghar 26-year old son hang himself his mother also committed suicide jump into well after see dead body | पालघरः 26 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, शव देख गमजदा मां ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी की, जानें क्या है पूरा मामला

दर्दनाक घटना बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कांदरे भूरे गांव में घटी।

Highlightsबेटे का शव देखकर मां कल्पना पाटिल ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।कदम की वजह का अबतक पता नहीं चला है। शैलेश पाटिल नामक युवक ने घर के नजदीक एक पेड़ पर फांसी लगाकर कथित तौर आत्महत्या कर ली।

पालघरःमहाराष्ट्र के पालघर में 26 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। युवक का शव देख गमजदा मां ने भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। केलवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह दर्दनाक घटना बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कांदरे भूरे गांव में घटी।

 

उन्होंने बताया कि शैलेश पाटिल नामक युवक ने घर के नजदीक एक पेड़ पर फांसी लगाकर कथित तौर आत्महत्या कर ली, लेकिन इस कदम की वजह का अबतक पता नहीं चला है। अधिकारी ने बताया कि बेटे का शव देखकर मां कल्पना पाटिल ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि परिवार ने पुलिस को बताए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्थानीय सूत्रों के जरिये मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

नागपुर में स्कूल के प्रधानाचार्य का अपहरण कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कुछ अज्ञात लोगों ने स्कूल के एक प्रधानाचार्य का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, जरीपटका क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप मोतीरामानी का पता लगाने और उनका अपहरण करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मोतीरामानी (50) शुक्रवार की रात अपने दुपहिया वाहन से घर से निकले थे।

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी बेटी ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि फोन कॉल एक व्यक्ति ने उठाया और उसने मोतीरामानी की रिहाई के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इसके बाद शनिवार की सुबह स्कूल के प्रधानाचार्य के परिवार के सदस्यों ने जरीपटका थाने का दरवाजा खटखटाया।

अधिकारी ने कहा कि फिरौती की कॉल के बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि मनकापुर इलाके में एक अस्पताल के सामने मोतीरामानी का दोपहिया वाहन खड़ा हुआ मिला। उनके मोबाइल फोन की लोकेशन नागपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर मौदा क्षेत्र को दर्शा रही थी। इस सिलसिले में जरीपटका थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Palghar 26-year old son hang himself his mother also committed suicide jump into well after see dead body

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे