ओडिशाः ग्रामीणों ने 6 बुजुर्गों के दांत तोड़कर मानव मल खाने को किया मजबूर, 29 गिरफ्तार बाकी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 3, 2019 11:33 AM2019-10-03T11:33:41+5:302019-10-03T11:34:07+5:30

घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार किए गए 29 में से 22 आरोपी महिलाएं हैं।

Odisha: villagers forced to eat human feces after breaking the teeth of 6 elders, 29 arrested others absconding | ओडिशाः ग्रामीणों ने 6 बुजुर्गों के दांत तोड़कर मानव मल खाने को किया मजबूर, 29 गिरफ्तार बाकी फरार

ओडिशाः ग्रामीणों ने 6 बुजुर्गों के दांत तोड़कर मानव मल खाने को किया मजबूर, 29 गिरफ्तार बाकी फरार

Highlightsबुजर्गों के दांत तोड़ दिए गए और उन्हें मल-मूत्र खाने के लिए विवश किया गया।पुलिस आलाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ओडिशा के गंजम जिले में गोपुरपुर के ग्रामीणों ने क्रूरता की हद पार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीणों ने जादू-टोने के शक में 6 लोगों को पकड़ कर जमकर पीटा। आरोप है कि बुजर्गों के दांत तोड़ दिए गए और उन्हें मल-मूत्र खाने के लिए विवश किया गया। मामले का पता चलने पर पुलिस आलाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

गंजम के एसपी ने एएनआई को बताया कि इस घटना में अब तकग 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी पुलिस के पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ऐसी कोई दूसरी घटना ना हो इसके लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गंजम जिले के गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादू-टोना कर रहे हैं। इसकी वजह से इलाके में छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं। शक के आधार पर इन बुजर्गों को पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई की गई। घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है।

Web Title: Odisha: villagers forced to eat human feces after breaking the teeth of 6 elders, 29 arrested others absconding

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा