ओडिशा: कांग्रेस उम्मीदवार को गोली मारकर रेता गया गला, हालत गंभीर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2019 12:29 AM2019-05-23T00:29:30+5:302019-05-23T00:29:30+5:30
ओडिशा के अस्का विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना और उनके साथी अनिल कुमार पर छह अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। गोली मनोज जेना के गर्दन और सीने में लगी है।
ओडिशा के अस्का विधानसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना पर कुछ अज्ञात बदमाशो ने गोली चलाई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना को गंभीर हालात में बेरहामपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी भुवनेश्वर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
Odisha: Unidentified assailants fired upon Congress candidate for Odisha's Aska Assembly seat, Manoj Jena, in Berhampur earlier this evening. He has been admitted in a hospital at Berhampur. More details awaited. pic.twitter.com/L32D2CCQMf
— ANI (@ANI) May 22, 2019
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओडिशा के अस्का विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना और उनके साथी अनिल कुमार पर छह अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। गोली मनोज जेना के गर्दन और सीने में लगी है।
#UPDATE: Manoj Jena is now being shifted to a hospital in Bhubaneswar, in an ambulance. https://t.co/jW96Jd3agz
— ANI (@ANI) May 22, 2019
गोली मारने के बाद हमलावरों ने मनोज जेना के गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला भी किया गया है। हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मनोज जेना के दोस्त अनिल को हाथ में गोली लगी है।