ओडिशा: किशोरी के प्रस्ताव ठुकराने से परेशान शख्स ने उसे आग लगा दी

By भाषा | Published: June 2, 2019 06:41 AM2019-06-02T06:41:09+5:302019-06-02T06:41:09+5:30

सुनाबेड़ा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी निरंजन बेहरा ने कहा कि गंजना गांव का रहने वाला आरोपी गोपी खेमुंडू लड़की द्वारा अपना प्रस्ताव ठुकराये जाने से बहुत परेशान था। उन्होंने कहा कि लड़की अपने दोस्त के साथ सेमिलिगुड़ा में किराये के मकान में रह रही है और आरोपी हमलावर ने शुक्रवार दोपहर उसे आग लगाई।

Odisha: Man burns woman who refused his proposal | ओडिशा: किशोरी के प्रस्ताव ठुकराने से परेशान शख्स ने उसे आग लगा दी

प्रतीकात्मक तस्वीर।

ओडिशा के कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में एक व्यक्ति ने अपना प्रस्ताव ठुकराने पर 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) की द्वितीय वर्ष की छात्रा गंभीर रूप से जल चुकी है।

सुनाबेड़ा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी निरंजन बेहरा ने कहा कि गंजना गांव का रहने वाला आरोपी गोपी खेमुंडू लड़की द्वारा अपना प्रस्ताव ठुकराये जाने से बहुत परेशान था। उन्होंने कहा कि लड़की अपने दोस्त के साथ सेमिलिगुड़ा में किराये के मकान में रह रही है और आरोपी हमलावर ने शुक्रवार दोपहर उसे आग लगाई।

बेहरा ने कहा कि उसके पास पेट्रोल की बोतल थी और उसी से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। लड़की को तुरंत यहां एसएलएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया और हालत बिगड़ने के बाद में बेहरमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी को पड़कने के प्रयास जारी हैं और इसके अलग अलग टीमें गठित की गई हैं।

Web Title: Odisha: Man burns woman who refused his proposal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे