ओडिशा: संबलपुर जिले में महिला का अपहरण कर 10 दिनों तक किया बलात्कार

By भाषा | Published: August 9, 2018 04:46 PM2018-08-09T16:46:54+5:302018-08-09T16:49:17+5:30

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सौम्य रंजन धरूआ (28) ने 21 जुलाई को महिला को अगवा कर लिया और अपने घर ले जाकर बंदूक का डर दिखाते हुए करीब दस दिनों तक उससे दुष्कर्म किया।

Odisha: 10 days of abduction of woman in Sambalpur district | ओडिशा: संबलपुर जिले में महिला का अपहरण कर 10 दिनों तक किया बलात्कार

ओडिशा: संबलपुर जिले में महिला का अपहरण कर 10 दिनों तक किया बलात्कार

संबलपुर, 9 अगस्त: ओडिशा के संबलपुर जिले के कुचिंडा इलाके में एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय महिला को कथित तौर पर अगवा कर लिया और दस दिनों तक उससे दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सौम्य रंजन धरूआ (28) ने 21 जुलाई को महिला को अगवा कर लिया और अपने घर ले जाकर बंदूक का डर दिखाते हुए करीब दस दिनों तक उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि महिला के परिजन ने डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। महिला 30 जुलाई को आरोपी के चंगुल से भागने में कामयाब रही। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में महिला के एक रिश्तेदार को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसे मारने की धमकी दी। आरोपी ने जब रिश्तेदार को छोड़ दिया तो महिला ने सात अगस्त को कुचिंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी।

संबलपुर के पुलिस अधीक्षक संजीव अरोड़ा ने बताया कि आईपीसी और हथियार कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक पिस्तौल जब्त की गयी। कुचिंडा थाने के प्रभारी पी के करना ने बताया कि महिला और आरोपी की चिकित्सकीय जांच करायी गयी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Odisha: 10 days of abduction of woman in Sambalpur district

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे