नोएडाः होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 6 लोग अरेस्ट, चार लड़कियां भी बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 5, 2021 06:49 PM2021-07-05T18:49:14+5:302021-07-05T18:50:10+5:30

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 62 के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

Noida Prostitution going hotel disclosed 6 people arrested four girls also recovered | नोएडाः होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 6 लोग अरेस्ट, चार लड़कियां भी बरामद

पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Highlightsसहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और तड़के वहां छापा मारा गया। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल से चार लड़कियां भी पकड़ी गई हैं, जिन्हें नारी निकेतन भेजा गया है।

नोएडाः नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 62 के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और तड़के वहां छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि होटल से चार लड़कियां भी पकड़ी गई हैं, जिन्हें नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नोएडा में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से कार में सवार पिता की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले अतुल मिश्रा (30) अपने पिता राकेश मिश्रा के साथ एक कार में सवार होकर रविवार को यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अतुल मिश्रा तथा राकेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने राकेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title: Noida Prostitution going hotel disclosed 6 people arrested four girls also recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे