लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस ने 24 घंटे में निपटाया अपहरण का केस, 11 साल के बच्चे को किडनैप करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2022 14:46 IST

नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक केस को 24 घंटे के भीतर निपटाते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो भागने में सफल रहे।पुलिस की गोली लगने से बदायूं के विशाल मौर्या, रिषभ घायल हो गए जबकि दो आरोपी विशाल पाल और शिवम भागने में सफल रहे।पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिला के इकोटेक-प्रथम क्षेत्र के लुक्सर गांव में एक व्यक्ति के 11 वर्षीय बेटे को अपहरण कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि इकोटेक-प्रथम क्षेत्र के लुक्सर गांव निवासी मेघ सिंह ने बीती रात को सूचना दी कि उनका 11 वर्षीय बेटा घर से लापता है।

सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनके पास एक फोन आया था, जिसमें उनसे कहा गया कि उनके बेटे को अगवा कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, अपहरणकर्ता बच्चे को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की कई टीम बनाई गई। पुलिस को सूचना मिली कि लुक्सर गांव के पास अपहरणकर्ता सोमवार सुबह फिरौती की रकम लेने के लिए आ रहे हैं, जिसके बाद सुबह करीब छह बजे पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस से अपने आपको घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से बदायूं निवासी विशाल मौर्या, रिषभ घायल हो गए। लेकिन इनके दो साथी विशाल पाल और शिवम मौके से फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बदमाशों के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है। इनके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कारतूस आदि बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि इस घटना का सरगना शिवम है, जो पीड़ित मेघसिंह के घर के पास काफी समय तक किराए पर रहा था।

उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद करने और बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNoida Policeनॉएडाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने