खुद को हिंदू बताकर शादी के लिए लड़की पर दबाव बना रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार, थाने पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने किया हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 2, 2022 07:35 AM2022-08-02T07:35:34+5:302022-08-02T07:44:09+5:30

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मऊ की रहने वाली एक छात्रा ने थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है कि चांद नामक युवक कथित रूप से अपने आप को हिंदू बताता था।

noida man was arrested who making pressure for marriage by pretending to be a Hindu | खुद को हिंदू बताकर शादी के लिए लड़की पर दबाव बना रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार, थाने पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने किया हंगामा

खुद को हिंदू बताकर शादी के लिए लड़की पर दबाव बना रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार, थाने पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने किया हंगामा

Highlightsआरोपी ऑटो चालक है और अपना नाम पिंटू पंडित बताता था।पीड़िता उसके ऑटो में सवार होकर कॉलेज आती-जाती थी।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र में एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दूसरे समुदाय का एक युवक कथित तौर पर खुद को हिंदू बताकर शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मऊ की रहने वाली एक छात्रा ने थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है कि चांद नामक युवक कथित रूप से अपने आप को हिंदू बताता था। वह अपना नाम पिंटू पंडित बताता था। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी के मुताबिक आरोपी ऑटो चालक है। पीड़िता उसके ऑटो में सवार होकर कॉलेज आती-जाती थी।

उन्होंने बताया कि कॉलेज आते- जाते समय दोनों की पहचान हो गई तथा दोनों में मित्रता हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की को बाद में पता चला कि आरोपी दूसरे समुदाय से है। वह अपना नाम बदलकर अपने आपको हिंदू बताता था। उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया। 

Web Title: noida man was arrested who making pressure for marriage by pretending to be a Hindu

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे