लाइव न्यूज़ :

नोएडाः गांव में जमीन विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2021 12:27 IST

दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढ़ी आजमपुर में संदीप नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को कई गोलियां लगी हैं।

नोएडाः थाना दनकौर क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि रविवार सुबह थाना दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढ़ी आजमपुर में संदीप नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को कई गोलियां लगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के आईटीएस कॉलेज के कंप्यूटर रूम में लगी आग

नोएडा के आईटीएस कॉलेज के कंप्यूटर रूम में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित आईटीएस कॉलेज के कंप्यूटर रूम में रविवार सुबह पांच बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास