नोएडा: दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था, जब दबाव बनाया तो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 6, 2023 03:28 PM2023-02-06T15:28:48+5:302023-02-06T15:29:37+5:30

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया।

Noida Dalit woman gang-rape three people including son former village head used sexually assault pretext marriage up police | नोएडा: दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था, जब दबाव बनाया तो

पीड़िता ने 2022 में अपने पति के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था।

Highlightsआरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा है।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। पीड़िता ने 2022 में अपने पति के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था।

नोएडा: जारचा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़िता ने 2022 में अपने पति के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को शक है कि वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के बीच आपसी रंजिश के चलते पीड़िता का इस्तेमाल किया गया है और वर्तमान प्रधान के कहने पर ही उसने पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

कौशांबी में डेढ़ माह की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत

कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ सो रही डेढ़ माह कि बच्ची बिस्तर से संदिग्ध हालत में गायब हो गई और खोजबीन करने पर वह घर के बाहर पानी की टंकी में मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की रविवार देर रात सूचना मिली कि पिपरी थाना क्षेत्र के तरनी गांव निवासी अविनाश पाल की पत्नी कविता अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ सो रही थी। देर रात कविता की नींद खुली तो बच्ची उनके बगल में नहीं थी। बच्ची के गायब होने की बात पर परिवार और आस-पड़ोस के लोग उसे खोजने लगे।

पुलिस को भी सूचना दी गई, बच्ची की खोजबीन करते समय घर के बाहर बनी पानी की टंकी मैं झांक कर देखा गया तो बच्ची टंकी में पड़ी मिली। एसपी ने बताया कि बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Web Title: Noida Dalit woman gang-rape three people including son former village head used sexually assault pretext marriage up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे