नोएडा: फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिला महिला पत्रकार का शव
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2018 11:36 AM2018-10-16T11:36:20+5:302018-10-16T11:36:20+5:30
नोएडा के सेक्टर 99 में स्थित सुप्रीम सोसाइटी में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला पत्रकार की लाश सड़ीगली हालत में बरामद हुई है। वहीं, मृत मिली पत्रकार का नाम सुधा सिंह बताया गया है।
दिल्ली से सटे नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 99 में स्थित सुप्रीम सोसाइटी में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला पत्रकार की लाश सड़ीगली हालत में बरामद हुई है। वहीं, मृत मिली पत्रकार का नाम सुधा सिंह बताया गया है।
इस बात की जानकारी नोएडा में नोएडा पुलिस के द्वारा दी गई है। सुधा एक प्रतिष्ठित अखबार में काम करती थीं और में अकेली रहा करती थीं। खबर के अनुसार पत्रकार की मौत को 20 दिन से अधिक हो चुके थे। इस मौत को फिलहाल प्राकृतिक बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वह किडनी की समस्या से पीड़ित थीं और डायलिसिस चल रहा था। पत्रकार का एक बेटा है जो बेंगलुरु में रहता है। वहीं, सोसायटी के लोगों के अनुसार फ्लैट से बदबू आ रही थी, इसकी सूचना बेटे को दी गई और वह नोएडा पहुंच गया है। जिसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा तो मां का शव सड़ा-गला शव मिला।
फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि बेटे के अनुसार उसकी मां से बात पिछले माह हुई थी।