खुद को यूके में सिविल इंजीनियर बता मैट्रिमोनियल साइट पर की महिला से ठगी, शादी के नाम पर आरोपी ने 15 अलग-अलग खातों में मंगवाए थे पैसे

By आजाद खान | Published: January 17, 2022 04:39 PM2022-01-17T16:39:14+5:302022-01-17T16:45:39+5:30

आरोपी ने खुद को ब्रिटेन में काम करने वाला सिविल इंजीनियर बताया था। इस पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप भी लगा है।

news self proclaimed uk civil engineer cheated maharashtra pune women rs 62 lakh marriage proposal case registered | खुद को यूके में सिविल इंजीनियर बता मैट्रिमोनियल साइट पर की महिला से ठगी, शादी के नाम पर आरोपी ने 15 अलग-अलग खातों में मंगवाए थे पैसे

खुद को यूके में सिविल इंजीनियर बता मैट्रिमोनियल साइट पर की महिला से ठगी, शादी के नाम पर आरोपी ने 15 अलग-अलग खातों में मंगवाए थे पैसे

Highlightsमैट्रिमोनियल साइट पर एक महिला के साथ 62 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर इस अपराध को अंजाम दिया है।महिला को सामान भेजने के नाम पर उससे 15 अलग-अलग खातों में पैसे मंगवाए थे।

पुणे: महाराष्ट्र की एक महिला के साथ शादी के नाम पर 62 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, आरोपी उससे एक मैट्रिमोनियल साइट पर मिला था जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। महिला का आरोप है कि शख्स ने झूठी बात कह कर उसके साथ ठगी की है। आरोपी ने खुद को ब्रिटेन में काम करने वाले एक सिविल इंजीनियर बताया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला

महिला के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में उसकी जान पहचान एक शख्स से हुई जिसने खुद को ब्रिटेन में काम करने वाला सिविल इंजीनियर बताया था। मैट्रिमोनियल साइट पर हुई इस जान पहचान फोन कॉल और वीडियो कॉलिंग में भी बदल गई थी। महिला ने बताया कि उन दोनों के बीच बहुत दिनों तक बात हुई थी और उसे उस पर भरोसा हो गया था। उसने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया था और इस आड में वह इससे 62 लाख की ठगी की है। आरोपी ने महिला को यह कहा था कि वह भारत में सेटल होना चाहता है और वह उससे शादी भी रचाना चाहता है। महिला आरोपी के झांसी में आ गई और उसको पैसे दे दिए। महिला एक निजी कंपनी में मैनेजमेंट प्रोफेशनल है। 

15 बार अलग-अलग खाते में मंगाए पैसे

महिला का कहना है कि उस शख्स ने उससे 15 अलग-अलग खाते में पैसे मंगवाए थे। आरोपी ने उसे यह कहकर पैसे मंगवाए थे कि वह उसके लिए ब्रिटेन से कुछ सामान भेज रहा है जिसके लिए उसे कुछ टैक्स, फीस और चार्जेस देने पड़ रहे हैं। महिला को जब यह एहसास हुआ कि उसके साथ धोका हुआ है तो वह इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Web Title: news self proclaimed uk civil engineer cheated maharashtra pune women rs 62 lakh marriage proposal case registered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे