New York: शराब पीकर पति करता था भारतीय महिला की हर रोज पिटाई, पिता को वीडियो भेज पीड़िता ने कर ली खुदकुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 7, 2022 07:25 AM2022-08-07T07:25:03+5:302022-08-07T07:29:58+5:30

मृत महिला के पिता ने बताया कि उसका दमाद उसकी बेटी की रोज पिटाई करता था और उसके दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी थे।

New York Husband Ranjodveer beat Indian woman Mandeep everyday drinking alcohol victim committed suicide sending video father | New York: शराब पीकर पति करता था भारतीय महिला की हर रोज पिटाई, पिता को वीडियो भेज पीड़िता ने कर ली खुदकुशी

New York: शराब पीकर पति करता था भारतीय महिला की हर रोज पिटाई, पिता को वीडियो भेज पीड़िता ने कर ली खुदकुशी

Highlightsपति की प्रताड़ना से तंग आकर न्यूयॉर्क में एक भारतीय महिला ने खुदकुशी कर ली है।आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था और मरने का कारण भी बताया था। आरोपी पर 50 लाख रुपए ससुराल से मांगने का आरोप है, फिलहाल वह न्यूयॉर्क में पुलिस हिरासत में है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र की एक महिला ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से तंग आकर न्यूयॉर्क में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

मनदीप कौर (30) ने तीन अगस्त को अपने पिता को एक वीडियो भेजने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। वीडियो में मनदीप ने अपने पति रणजोधवीर सिंह संधू पर वर्षों से उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। 

आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

नजीबाबाद के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और 498 ए (दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनदीप के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला न्‍यूयॉर्क का है। 

क्या है पूरा मामला

बिजनौर के नजीबाबाद के ताहरपुर निवासी जसपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि उनकी पुत्री मनदीप ने न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार दो अगस्त की देर रात एक वीडियो उन्हें भेजकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने बताया कि दो मिनट 49 सेकंड के वीडियो में मनदीप ने पति रणजोधवीर पर रोज-रोज पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी औरतों से अवैध संबंधों को लेकर टोकने पर रणजोधवीर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। 

2018 में दोनों गए थे अमेरिका

जसपाल सिंह ने बताया कि 2015 में उन्होंने मनदीप की शादी नजीबाबाद के गांव बढ़िया निवासी रणजोधवीर से की थी। 2018 में दोनों अमेरिका गये थे और रणजोधवीर ने ऋण लेकर ट्रक लिया था। दंपति की चार और छह साल की दो बेटियां हैं। 

ससुराल से मांगता था 50 लाख रुपए

सिंह ने कहा कि उनकी बेटी मनदीप बताती थी कि वह पिता से 50 लाख रुपए मंगाने के लिए मारपीट करता था। उसने वीडियो में कहा कि अब पति की पिटाई सहन नहीं होती है, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। जसपाल सिंह ने नजीबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मनदीप का अमेरिका में पोस्टमार्टम हो गया है और रणजोधवीर पुलिस हिरासत में है।

Web Title: New York Husband Ranjodveer beat Indian woman Mandeep everyday drinking alcohol victim committed suicide sending video father

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे