Video: 'पुष्पा' स्टाइल में कोर्ट पहुंचा जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार, जानें फिर क्या हुआ
By आजाद खान | Published: April 18, 2022 07:51 AM2022-04-18T07:51:45+5:302022-04-18T07:54:03+5:30
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने असांर के दिल्ली दंगे और शाहीन बाग मामले में भी शामिल होने की बात कही है।
नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने अब तक कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में दो मुख्य आरोपियों अंसार और असलम भी शामिल है। इस दौरान मुख्य आरोपी अंसार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अदालत जाते समय फिल्म 'पुष्पा' के एक सिन का नकल करते हुए दिख रहा है। यही नहीं वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि उसे गिरफ्तारी को लेकर कोई डर या पछतावा नहीं है और वह मुस्कुराते हुए कोर्ट में जा रहा है। आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट ने 14 में से 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और वहीं दो मुख्य आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज है।
कैसी की मुख्य आरोपी ने कोर्ट में एंट्री
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि पुलिस और आरोपियों के साथ जब मुख्य आरोपी अंसार को रविवार को अदालत ले जा रही थी तब वह एक अलग ही अंदाज में कोर्ट की तरफ जाते हुए दिखाई दिया है। अंसार को गाड़ी से उतरने के बाद मुस्कुराते हुए देखा गया है। वह मुस्कुराता हुआ चलता है और जब उसकी नजर मीडिया पर तो वह काफी फेमस तेलुगु फिल्म 'पुष्पा' के सिग्नेचर मूव को करता है। वह उस फिल्म के एक सिन को कॉपी करता है जिसमें फिल्म के हीरो ने कहा था "मैं झूकूंगा नहीं....।" वीडियो में वह दो बार इस फिल्म के उस सिन को कॉपी करते देखा गया है और हैरानी की बात यह है कि वह तब पर भी मुस्कुराता रहा है।
#WATCH | Accused in Jahangirpuri violence case being taken to Rohini court pic.twitter.com/UZZPobYZ4n
— ANI (@ANI) April 17, 2022
क्या कहा कोर्ट में पुलिस ने
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि दोनों मुख्य आरोपियों (अंसार और असलम) को 15 अप्रैल की ही पता चल गया था कि इलाके में जुलूस निकलने वाली है। इस आधार पर इन लोगों ने शाजिश रची थी। वहीं जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कहा है कि अंसार का संबंध ताहिर हुसैन, खालिद सैफी और उमर खालिद से रहा है। भाजपा नेता ने ट्वीट में यह भी कहा है कि जितने दंगाई पकड़े जा रहे हैं ये सब दिल्ली दंगों और शाहीन बाग में शामिल थे। वहीं मुख्य आरोपी अंसार पर जहांगीरपुरी से औरतों को सड़कें बंद करवाने के लिए सीलमपुर, जाफराबाद और शाहीन बाग लेकर जाने का भी कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है।
जहाँगीर पूरी से जितने दंगाई पकड़े जा रहे है ये सब लोग दिल्ली दंगो और शाहीन बाग में शामिल थे
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) April 17, 2022
मुख्य अपराधी अंसार, यहां से औरतों को सड़कें बंद करवाने के लिए लेकर सीलमपुर, जफराबाद, शाहीन बाग़ जाता था
इसके कनेक्शन ताहिर हुसैन, खालिद सैफी, उमर खालिद सबसे रहे हैं : कपिल मिश्रा pic.twitter.com/LAcbi4AgYQ