नीट यूजी पेपर लीक मामलाः फरार चल रहा संजीव मुखिया पर 300000 रुपये का इनाम?, शुभम कुमार और रजकिशोर कुमार पर 1-1 लाख का इनाम घोषित

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2025 18:14 IST2025-04-10T18:13:21+5:302025-04-10T18:14:08+5:30

NEET UG paper leak case: अरवल के करपी थाना के राजकिशोर कुमार के लिए भी एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर काम कर रहा था।

NEET UG paper leak case Rs 300000 bounty absconding Sanjeev Mukhiya Rs 1 lakh each on Shubham Kumar and Rajkishore Kumar | नीट यूजी पेपर लीक मामलाः फरार चल रहा संजीव मुखिया पर 300000 रुपये का इनाम?, शुभम कुमार और रजकिशोर कुमार पर 1-1 लाख का इनाम घोषित

file photo

Highlightsपेपर लीक आरोपी संजीव मुखिया के साथ ही दो अन्य अपराधियों को लेकर इनाम घोषित किया गया है।नालंदा के शुभम कुमार और अरवल के रजकिशोर कुमार पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुरस्कार की राशि की घोषित की है।

पटनाः चर्चित नीट यूजी पेपर लीक केस समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाले मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए राज्य सरकार ने तीन लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। संजीव मुखिया लंबे समय से फरार है और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) कुंदन कृष्णन की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। विभिन्न मामलों में वांछित फरार अपराधकर्मियों का पता बताने वाले या उनकी जानकारी देने वालों को बिहार पुलिस इनाम देगी। पेपर लीक आरोपी संजीव मुखिया के साथ ही दो अन्य अपराधियों को लेकर इनाम घोषित किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए और नालंदा के शुभम कुमार और अरवल के रजकिशोर कुमार पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इन दोनों के खिलाफ भी दो-दो संगीन कांड दर्ज हैं। आर्थिक अपराध इकाई की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुरस्कार की राशि की घोषित की है। पुरस्कार की घोषणा दो साल के लिए प्रभावी होगी।

पुलिसकर्मी के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिक भी इस पुरस्कार के हकदार होंगे। दरअसल, लगातार कोशिश करने के बावजूद जब पुलिस को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने संजिव मुखिया पर इनाम का घोषित करने के लिए सरकार से अनुशंसा की। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया समेत तीन आरोपियों के ऊपर इनाम की घोषणा की है।

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र  के रहने वाले संजीव मुखिया के खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज हैं। वह इन 4 कांडों में फरार चल रहा है। बिहार पुलिस ने कहा है कि उसका पता बताने की जानकारी भी पुलिस गुप्त रखेगी। इसी तरह नालंदा के ही सोहसराय बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के शुभम कुमार की गिरफ्तारी के लिए भी इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

वहीं अरवल के करपी थाना के राजकिशोर कुमार के लिए भी एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार संजीव मुखिया ने प्रति छात्र 40 लाख रुपए की मोटी रकम के बदले प्रश्न पत्र लीक किया गया था।

संजीव मुखिया का परीक्षा घोटालों से पुराना संबंध रहा है। 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में इनका नाम सामने आया था। बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जेल की हवा मुखिया खा चुका है। इसका बेटा डॉ. शिव कुमार, जो पीएमसीएच से एमबीबीएस है, वर्तमान में जेल में बंद है। 

Web Title: NEET UG paper leak case Rs 300000 bounty absconding Sanjeev Mukhiya Rs 1 lakh each on Shubham Kumar and Rajkishore Kumar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे