मुंबई: अवैध संबंध के बीच पैसों का झगड़ा, महिला की हत्या कर शव को बांध में फेंका, चार गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 20, 2020 12:47 PM2020-09-20T12:47:07+5:302020-09-20T12:47:07+5:30

एक महिला की हत्या और उसके शव को एक बांध में फेंकने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये मामला नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र का है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया है।

Navi Mumbai 4 people arrested in murder of a women in Panvel area | मुंबई: अवैध संबंध के बीच पैसों का झगड़ा, महिला की हत्या कर शव को बांध में फेंका, चार गिरफ्तार

नवी मुंबई में हत्या, 4 गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनवी मुंबई में महिला की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तारशादी शुदा थी महिला, पति की हो गई थी कुछ दिन पहले मौत, अवैध संबंध और पैसे के झगड़े की बात आई सामने

ठाणे: नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने और उसका शव बांध में फेंकने के आरोप में पुलिस ने सतारा जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 27 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव नवी मुंबई के मोरबे बांध में 16 सितंबर को तैरता हुआ मिला था।

शव से सीमेंट का एक भारी टुकड़ा बंधा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला पनवेल कस्बे के अकुरली गांव की निवासी थी और वह अपनी सात साल की बेटी के साथ रहती थी। नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त अशोक डुढे ने बताया कि कुछ साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी और पनवेल के कोपरोली गांव के 32 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ उसके कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने महिला से कई बार पैसे लिए और फिर वापस नहीं किए। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद कथित तौर पर व्यक्ति ने षड्यंत्र रचकर 15 सितंबर को उसकी हत्या कर दी और उसके शव को बांध में फेंक दिया।

उसने इस वारदात में अपने तीन दोस्तों की मदद ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के सतारा के कोरेगांव में होने की जानकारी मिली जिसके बाद नवी मुंबई की एक पुलिस टीम वहां गई और वहां उसने आरोपी तथा मृत महिला की बच्ची को पाया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी और अन्य तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें पनवेल ले आई। पनवेल तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक राजपूत ने बताया कि बच्ची को बाल देखरेख केंद्र भेज दिया गया है।

Web Title: Navi Mumbai 4 people arrested in murder of a women in Panvel area

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे