जमानत पर जेल से बाहर आकर पिता ने 11 साल की बेटी से कई बार किया बलात्कार, लड़की की मां ने किया केस और...

By भाषा | Published: September 29, 2022 02:33 PM2022-09-29T14:33:43+5:302022-09-29T14:35:03+5:30

असमः पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।’’

Nagaon father rape 11 year old daughter several times come out jail on bail girl's mother told police her husband had rape her daughter earlier as well | जमानत पर जेल से बाहर आकर पिता ने 11 साल की बेटी से कई बार किया बलात्कार, लड़की की मां ने किया केस और...

पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Highlightsबलात्कार की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी।महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

नगांवः असम के नगांव जिले में एक व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलात्कार की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।’’ उन्होंने बताया कि महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।’’ लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

ठाणे में नाबालिग लड़की, महिला को देह व्यापार से मुक्त कराया गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई एक नाबालिग लड़की और एक महिला को मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविराज कुरहाडे ने कहा कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने मंगलवार को एक रेस्तरां में ग्राहक के भेष में अपने एक कर्मी को भेजा था।

जहां महिला दोनों पीड़ितों को वेश्यावृत्ति के इरादे से लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ितों को मुक्त करा लिया गया और उन्हें पुनर्वास गृह भेज दिया गया। 

Web Title: Nagaon father rape 11 year old daughter several times come out jail on bail girl's mother told police her husband had rape her daughter earlier as well

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे