मुजफ्फरपुरः दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने काटा गुप्तांग?, राजा ठाकुर ने दिया था उधार, मांगने के बहाने घर घुसा और करने लगा जबरदस्ती, आत्मरक्षा में महिला ने चाकू उठाया और

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2025 16:08 IST2025-06-13T16:07:55+5:302025-06-13T16:08:54+5:30

महिला का आरोप है कि युवक राजा ठाकुर ने कुछ रुपये उधार दिए थे और उन्हें मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया।

Muzaffarpur Attempt rape woman cuts private parts Raja Thakur given loan entered house pretext money started doing rape self defense woman picked up knife and | मुजफ्फरपुरः दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने काटा गुप्तांग?, राजा ठाकुर ने दिया था उधार, मांगने के बहाने घर घुसा और करने लगा जबरदस्ती, आत्मरक्षा में महिला ने चाकू उठाया और

सांकेतिक फोटो

Highlightsघर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की।युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। चाकू उठाया और युवक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया।

मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट डाला। घायल युवक को पहले पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी तक न तो महिला और न ही युवक की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि युवक राजा ठाकुर ने कुछ रुपये उधार दिए थे और उन्हें मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया।

घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। अपनी आत्मरक्षा में महिला ने चाकू उठाया और युवक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। जिसमें युवक का प्राइवेट पार्ट कट गया। हमले के बाद युवक खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी मचा दी है। इधर घायल युवक राजा ठाकुर ने अपने बयान में दुष्कर्म के आरोपों को खारिज किया है। उसका दावा है कि वह केवल अपना उधार पैसा वापस मांगने गया था, लेकिन महिला ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने इसे बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि पैसा न लौटाने के लिए ऐसा किया गया।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई अन्य गवाह या सबूत मौजूद हैं?

Web Title: Muzaffarpur Attempt rape woman cuts private parts Raja Thakur given loan entered house pretext money started doing rape self defense woman picked up knife and

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे