दहेज को प्रताड़ित, हिना को पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवर ने गला घोंटकर हत्या की, एक और बेटी बलि?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 11:08 IST2025-12-01T11:07:49+5:302025-12-01T11:08:43+5:30

महिला के पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Muzaffarnagar Dowry tortured Hina strangled death husband Khushnaseeb sasur Intezaar sssu Farzana 2 dewar another daughter sacrificed | दहेज को प्रताड़ित, हिना को पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवर ने गला घोंटकर हत्या की, एक और बेटी बलि?

सांकेतिक फोटो

Highlightsपीड़िता हिना को लंबे समय से दजेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। हत्या कर दी गई। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है।शादी 21 मई, 2023 को खुशनसीब से हुई थी

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के कसोली गांव में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने कथित तौर पर 28 वर्षीय विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता हिना को लंबे समय से दजेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार शाम को उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डी वाजपेयी ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला के पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। वाजपेयी ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है।

हिना के भाई की शिकायत के मुताबिक, उसकी शादी 21 मई, 2023 को खुशनसीब से हुई थी और तब से उसे दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और आखिर में गला घोंटकर मार डाला। हिना के भाई ने बताया कि उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला।

Web Title: Muzaffarnagar Dowry tortured Hina strangled death husband Khushnaseeb sasur Intezaar sssu Farzana 2 dewar another daughter sacrificed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे