19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने घर में फांसी लगाई, पिता और मां बाहर गए थे, जानें क्या कारण

By भाषा | Published: February 22, 2022 02:44 PM2022-02-22T14:44:06+5:302022-02-22T17:02:56+5:30

सर्किल अधिकारी विनय गौतम ने बताया कि सोमवार को शाहपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके में लड़की का शव उसके घर में पंखे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला।

Muzaffarnagar 19-year-old rape victim hanged house father and mother gone out uttar pradesh | 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने घर में फांसी लगाई, पिता और मां बाहर गए थे, जानें क्या कारण

लड़की से 2019 में चार युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

Highlightsकोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच चल रही है।पीड़िता के परिवार ने बताया कि जब यह घटना हुई तो लड़की घर पर अकेली थी।पिता सतीश काम से बाहर गए थे जबकि मां खेत में थी।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के चांदपुर गांव में 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सर्किल अधिकारी विनय गौतम ने बताया कि सोमवार को शाहपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके में लड़की का शव उसके घर में पंखे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच चल रही है।

पीड़िता के परिवार ने बताया कि जब यह घटना हुई तो लड़की घर पर अकेली थी। उसके पिता सतीश काम से बाहर गए थे जबकि मां खेत में थी। पुलिस ने बताया कि इस लड़की से 2019 में चार युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मुख्य आरोपी अब भी जेल में है।

पालघर में आदिवासी युवती के साथ बलात्कार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 19 वर्षीय एक आदिवासी युवती के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। जवाहर थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना जवाहर तालुका के एक गांव में रविवार को हुई। दो लोग युवती को खेत के अनाज भंडारण वाले हिस्से में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने युवती को घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। अधिकारी के अनुसार, युवती ने डर के कारण पहले किसी को घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में अपने परिवार को इसके बारे में बताया। फिर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Read in English

Web Title: Muzaffarnagar 19-year-old rape victim hanged house father and mother gone out uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे