मुंबई: मॉडल ने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 23, 2019 04:23 PM2019-04-23T16:23:42+5:302019-04-23T16:23:42+5:30

लड़की ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि वह काफी समय से मॉडल बनने के लिये संघर्ष कर रही थी और वह करीब एक साल इन दो लड़कों से मिली थी।

mumbai model alleged rape on boyfriend and his friend | मुंबई: मॉडल ने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई: मॉडल ने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

एक 16 वर्षीय मॉडल ने अपने बॉयफ्रेंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की के आरोप के अनुसार उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर फिल्मों में रोल दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। मामला मुंबई के भायंदर इलाके का है। भायंदर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

लड़की ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि वह काफी समय से मॉडल बनने के लिये संघर्ष कर रही थी और वह करीब एक साल इन दो लड़कों से मिली थी। उस समय इन आरोपियों की उम्र 30 साल थी। इन दोनों ने उससे वादा किया था कि वह उसे हिन्दी फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम दिलवा देंगे। 

लड़की का इस बीच इनमें से एक लड़के के साथ अफेयर शुरू हो गया। हालांकि, कुछ महीनों में उसका रिश्ता टूट गया और दूसरे लड़के से उसका अफेयर हो गया।

लड़की ने बताया कि पिछले हफ्ते वह उसे भायंदर बीच पर ले गया। वहां उसने कथित तौर पर ड्रिंक्स में नशा मिलाया और लड़की से रेप किया। लड़की को जब होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ रेप हुआ है। इसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत की। 

Web Title: mumbai model alleged rape on boyfriend and his friend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे