शादी का झांसा देकर पहले महिला का बलात्कार फिर वीडियो दिखाकर भतीजी से किया रेप, किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर मामले का खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 13, 2020 10:42 AM2020-01-13T10:42:48+5:302020-01-13T10:42:48+5:30

मुंबई बांगुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजमल लश्कर उर्फ आशीष दुबे (26) ने शादी का झांसा देकर पहले 23 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी बिना जानकारी के वीडियो बना ली।

Mumbai Man arrested for raping woman and her niece | शादी का झांसा देकर पहले महिला का बलात्कार फिर वीडियो दिखाकर भतीजी से किया रेप, किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर मामले का खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights17  वर्षीय किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक समारोह में महिला और उसकी भतीजी से आशीष दुबे बनकर मिला था।

मुंबई से असम के रहने वाले एक 26 वर्षीय व्यक्ति पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को एक महिला और किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में रविवार (12 जनवरी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता को उसकी चाची के साथ अंतरंग वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। 

बांगुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजमल लश्कर उर्फ आशीष दुबे (26) ने शादी का झांसा देकर पहले 23 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी बिना जानकारी के वीडियो बना ली। जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी एक समारोह में महिला और उसकी भतीजी से आशीष दुबे बनकर मिला था। अधिकारी ने बताया कि लश्कर असम का रहने वाला है और इन दिनों मुंबई में रहता है। उसे खार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लश्कर ने पहले महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया फिर उसकी भतीजी के साथ भी बलात्कार किया। जिसके बाद 17  वर्षीय भतीजी गर्भवती हो गई और मामले का खुलासा हुआ। 

 17  वर्षीय किशोरी के माता-पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

Web Title: Mumbai Man arrested for raping woman and her niece

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे