9 साल पहले हो गई थी किडनैप, अब जाकर 16 साल की उम्र में परिवार से हुई मुलाकात, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: August 7, 2022 11:14 AM2022-08-07T11:14:22+5:302022-08-07T11:14:22+5:30

मुंबई में 9 साल पहले किडनैप हुई एक लड़की आखिरकार अपने परिवार से मिलने में कामयाब रही। मुंबई पुलिस ने उसे खोज निकाला। लड़की को पुलिस ने उसके घर से महज 500 मीटर दूर अंधेरी (पश्चिम) से खोज लिया।

Mumbai girl Kidnapped 9 years ago, now meets family at the age of 16 | 9 साल पहले हो गई थी किडनैप, अब जाकर 16 साल की उम्र में परिवार से हुई मुलाकात, जानें पूरा मामला

9 साल पहले किडनैप हुई लड़की को मुंबई पुलिस ने खोज निकाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई: मुंबई पुलिस ने 9 साल पहले किडनैप हुई लड़की को आखिर खोज निकाला और उसे उसके परिवार से मिला दिया। लड़की की उमन्र अब 16 साल है। नाबालिग लड़की का नाम पूजा गौड़ है जो साल 2013 में गायब हो गई थी। उस समय उसकी उम्र महज 7 साल थी। पुलिस के अनुसार कि इस मामले में 50 साल के हैरी डिसूजा को गिरफ्तार किया गया है। लड़की को पुलिस ने उसके घर से महज 500 मीटर दूर अंधेरी (पश्चिम) से खोज निकाला।

हैरी डिसूजा और उसकी पत्नी सोनी डिसूजा पर अपहरण का आरोप

आरोप है कि हैरी डिसूजा और सोनी डिसूजा को कोई संतान नहीं थे। ऐसे में उन्होंने पूजा का अपहरण कर लिया। पूजा ने शनिवार को बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। पूजा के मुताबिक भाई आगे चल रहा था और स्कूल में अंदर चला गया था। इसी दौरान हैरी डिसूजा ने पूजा को आइसक्रीम दिलाने के बहाने फुसलाया।

पूजा ने कहा, उसने मुझे आइसक्रीम दी और कल्याण में स्थित हाजी मलंग ले गया। मैं रो रही थी। ऐसे में उसने मुझे पहाड़ी से फेंक देने की धमकी दी। शुरू में वे मेरे साथ अच्छा व्यवहार करते थे लेकिन 2015 के बाद जब उन्हें एक बेटी हुई, उन्होंने बेल्ट से पीटना और यातनाएं देना शुरू कर दिया।

पुलिस ऐसे पहुंची हैरी डिसूजा के पास

डीएन नगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मिलिंद कुर्डे के अनुसार जब से पूजा की मिसिंग रिपोर्ट आई थी, तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी। पुलिस को इस बीच जानकारी मिली की एक नाबालिग लड़की अंधेरी के नेहरू नगर स्लम एरिया में रहती है। स्थानीय लोगों से पुलिस को कुछ गड़बड़ होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस वहां गई और पूछताछ करना शुरू किया। 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान डिसूजा ने माना कि उसके घर में रहने वाली दो लड़कियों में से एक लड़की उनकी नहीं है। इसके बाद पुलिस परिवार को पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची और उन्हें अलग-अलग कमरे में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद धीरे-धीरे सच सामने आने लगा और 16 साल की पूजा अपने परिवार से मिल सकी।

Web Title: Mumbai girl Kidnapped 9 years ago, now meets family at the age of 16

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे