लाइव न्यूज़ :

मुंबई: कुर्ला ब्रिज के पास 32 वर्षीय महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 21, 2020 16:28 IST

यौन प्रताड़ना का शिकार होने के बाद महिला कुछ दूर चली जिसके बाद उसे एक महिला मिली जिसने नेहरू नगर थाने को सूचना देने में उसकी मदद की। उन्होंने कहा कि महिला एक आरोपी की पहचान अपने ही इलाके में रहने वाले युवक के तौर पर की जो उसका पीछा कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देतीन आरोपियों को कुर्ला से पकड़ा गया जबकि वाघ को विक्रोली से पकड़ा गया। आरोपियों पर भादंसं की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म), 354 (हमला) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उपनगर कुर्ला में रेलवे पटरियों के नजदीक 32 वर्षीय एक महिला से चार लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि साबले नगर इलाके में सोमवार की देर रात यह घटना हुई। वर्ली की रहने वाली पीड़िता मध्यप्रदेश के कटनी जाने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाना चाहती थी।

अधिकारी ने कहा कि घटना से पहले वह बायकुला से कुर्ला एक ट्रेन से पहुंची। कुर्ला पुल पहुंचने पर उसने एक राहगीर से एलटीटी जाने का रास्ता पूछा और हार्बर लाइन तक उसके पीछे गई। उन्होंने कहा कि रास्ते में वह झाड़ियों में शौच के लिए गई जबकि उसके आगे चल रहा व्यक्ति लापता हो गया।

जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि उस वक्त वहां नशा कर रहे दो लोगों ने उस पर हमला किया और उससे बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि वहां से मोटरसाइकिल से गुजर रहे दो अन्य लोगों ने महिला से बलात्कार और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उससे तीन हजार रुपये और उसका 25 हजार रुपये का मंगलसूत्र भी छीन लिए।

यौन प्रताड़ना का शिकार होने के बाद महिला कुछ दूर चली जिसके बाद उसे एक महिला मिली जिसने नेहरू नगर थाने को सूचना देने में उसकी मदद की। उन्होंने कहा कि महिला एक आरोपी की पहचान अपने ही इलाके में रहने वाले युवक के तौर पर की जो उसका पीछा कर रहा था। नेहरू नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विलास शिंदे ने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अपराध के कुछ घंटे के अंदर ही सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान श्रीकांत भोगले, सोनू तिवारी, निलेश बारसकर और सिद्धार्थ वाघ के तौर पर हुई है।

तीन आरोपियों को कुर्ला से पकड़ा गया जबकि वाघ को विक्रोली से पकड़ा गया। आरोपियों पर भादंसं की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म), 354 (हमला) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता विधवा है और उसके दो बच्चे हैं। उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :मुंबईगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?