CRIME: पहले मिला सिर कटा शव, फिर खोपड़ी बरामद, 35 दिन से था लापता, पढ़ें पूरी खबर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2024 12:49 PM2024-03-06T12:49:43+5:302024-03-06T12:51:10+5:30
MUMBAI CRIME NEWS: 12 वर्षीय लड़के की खोपड़ी बरामद की, जिसका धड़ उसके लापता होने के लगभग 35 दिन बाद वडाला इलाके में मिला था।
MUMBAI CRIME NEWS: मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 12 वर्षीय लड़के की खोपड़ी बरामद की, जिसका धड़ उसके लापता होने के लगभग 35 दिन बाद वडाला इलाके में मिला था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लड़के की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है, जो 28 जनवरी से लापता था, वह वडाला के ही रहने वाले बिपुल सिकरी नामक व्यक्ति के साथ बाहर गया था।
एक दिन पहले संदीप की का शव मिला था लेकिन उसका सिर धड़ के साथ नहीं था। मृतक संदीप यादव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उधर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लड़के की तलाश जारी रखी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि वडाला क्रीक इलाके में पेड़ों के झुरमुट में एक सिर कटा शव पड़ा हुआ है।
मंगलवार को तलाशी के दौरान पुलिस को जिस जगह से पीड़ित की लाश मिली थी, उसी जगह से 15-20 फीट दूर मृतक की खोपड़ी मिली। पुलिस ने सिकरी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। अधिकारी के मुताबिक सिकरी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसे पहले हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा वह हत्या के एक अन्य मामले में पैरोल पर था और मुंबई आया था।