निजी स्कूल के 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने 14 वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां को बताया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2023 01:35 PM2023-01-24T13:35:02+5:302023-01-24T13:36:22+5:30
पुलिस के अनुसार, एक ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने पिछले महीने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था और शनिवार को फिर से ऐसा करने की कोशिश की।

नागपाड़ा पुलिस का एक दल आरोपी को गिरफ्तार करने गया था लेकिन वह अपने घर या स्कूल में नहीं मिला।
मुंबईः मध्य मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने 14 वर्षीय एक छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एक ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने पिछले महीने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था और शनिवार को फिर से ऐसा करने की कोशिश की।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी द्वारा कथित रूप से उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने के बाद, पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि नागपाड़ा पुलिस का एक दल आरोपी को गिरफ्तार करने गया था लेकिन वह अपने घर या स्कूल में नहीं मिला। आगे की जांच जारी है।
बलिया: पत्नी से विवाद के कारण परेशान युवक ने खुदकुशी की
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में पत्नी से कथित विवाद के कारण परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में मृत्युंजय सिंह (28) ने सोमवार रात अपने घर पर पंखे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
उसने बताया कि घटना के समय सिंह घर पर अकेला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गड़वार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार सिंह ने बताया कि मृत्युंजय सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी बलिया में रहती है। उन्होंने कहा कि सिंह पत्नी से विवाद के कारण परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।