MP Ki Khabar: हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

By भाषा | Published: August 2, 2020 03:01 PM2020-08-02T15:01:11+5:302020-08-02T15:01:11+5:30

इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कई टीम गठित कर घटनास्थल से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है।

MP Ki Khabar: Armed miscreants kidnap mother-daughter, gang-raped | MP Ki Khabar: हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsबदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है।शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर शाहपुर थानांतर्गत ग्राम बोदरली के पास शुक्रवार-शनिवार रात को घटी।

खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने रविवार को बताया, ‘‘जंगल से लगे एकांत में स्थित गिट्टी के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार-शनिवार रात को आए हथियारबंद छह बदमाश परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी 40 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटी को समीप के केले के खेत में ले गए और मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’’

उन्होंने कहा कि बदमाश परिवार के पास से नगद राशि और मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं। सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किए गए हैं। इन दलों को घटनास्थल से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इन बदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है। सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है।

शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

Web Title: MP Ki Khabar: Armed miscreants kidnap mother-daughter, gang-raped

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे