इंदौर: पारिवारिक विवाद में पति ने चलाया गोली, घर में नहीं घुसने देने पर आरोपी ने किया महिला पर हमला

By मुकेश मिश्रा | Published: January 18, 2023 07:48 PM2023-01-18T19:48:21+5:302023-01-18T19:53:42+5:30

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया है कि विनोद निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। यही नहीं वह घर में शराब पीकर अक्सर विवाद करता रहता था जिसके बाद परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था।

MP Husband shot in family dispute accused attacked Indore woman for not allowing her to enter the house | इंदौर: पारिवारिक विवाद में पति ने चलाया गोली, घर में नहीं घुसने देने पर आरोपी ने किया महिला पर हमला

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsइंदौर में पारिवारिक विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी को गोली मारी गई है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल: पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी है। पति इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है और बंदूक जब्त कर लिया है। ऐसे में गोली पत्नी के पैर में लगी है जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह घटना कनाडिया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव की है। यहां के रहने वाले विनोद दुबे नामक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी बबली पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी। ऐसे में गोली महिला के पैर में जा लगी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद घेराबंदी कर आरोपी पति विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस ने क्या कहा है

पुलिस ने बताया कि विनोद निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। यही नहीं वह घर में शराब पीकर अक्सर विवाद करता रहता था जिसके बाद परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। ऐसे में घर में घुसने ना देने की बात को लेकर ही विनोद ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Web Title: MP Husband shot in family dispute accused attacked Indore woman for not allowing her to enter the house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे