लाइव न्यूज़ :

नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, रेप में ज्यादा पीड़ित के जानने वाले लिप्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 25, 2018 09:13 IST

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से होने वाली रेप की घटनाओं में ज्यादातर  पीड़ितों के पड़ोसियों, रिश्तेदार आदि जानने वाले शामिल होते हैं।

Open in App

नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो ने हाल ही में चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से होने वाली रेप की घटनाओं में ज्यादातर  पीड़ितों के पड़ोसियों, रिश्तेदार आदि जानने वाले शामिल होते हैं।

जोधपुर: कॉलेज के 5 लड़को ने किया गैंगरेप, केस हुआ दर्ज

हाल ही में जारी किए गए नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों की मानें तो हरियाणा में 2016 के दौरान रेप के 1187 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 6 साल के क्रम उम्र 32 पीड़िता थीं और  82 की 12 साल से कम और 518 की इनसे ज्यादा थी। वहीं,जांच के दौरान साफ हुा है कि इन घटनाओं के ज्यादातर आरोपी परिचित ही थे। 

इनमें से 1172 आरोपी पीड़िताओं के परिचित मिले। जिसमें 25 ऐसे में मामले हैं जिनमें पिता या फिर एक दम खून के रिश्तेदार आरोपी हैं। जबकि 549 पड़ोसी, 98 नजदीकी व दूर के रिश्तेदार इन शर्मनाक घटनाओं में शामिल पाए गए।

वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 252 रेप के केस दर्ज किए गए जिसमें करीब 251 पीड़ित जानने वाले निकले हैं। जिसमें 93 आरोपी पड़ोसी निकले हैं जबकि दर्जनभर से ज्यादा आरोपी करीबी रिश्तेदार पाए गए हैं।

बिहारः 70 साल के बुजुर्ग ने चार साल की बच्ची को बनाया दरिंदगी का शिकार, बिस्कुट लेने गई थी दुकान

जबकि पंजाब में इसी क्रम में 883 मामले नोटिस में आए जिनमें से 835 पीड़ितों के परिचित मिले। 223 पड़ोसी व 73 रिश्तेदार शामिल थे। इसमें चंड़ीगढ़ शहर की बात की जाए तो कुल 68 केस दर्ज हुए जिनमें 64 आरोपी पीड़ितों को परिचित पाए गए हैं। वहीं बीते एक साल में हरियाण के अंदर रेप जैसी घटनाओं में काफी ज्यादा हुई हैं।

वहीं खबर के मुताबिक पंजाब के अंबाला में तीन साल में रेप के 112 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 2014 में 59, 2015 में 29 और 2016 में 30 रेप के मामले थे। जबकि 2018 में नाबालिगगों के साथ रेप के मामले बढ़े हैं। हरियाणा में अगल अगल रूपों में मासूमों को अवस का शिकार बनाया गया है। ये आलम पूरे देश का है।

 भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :रेपपंजाबहरियाणाहिमाचल प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली