जोधपुर: कॉलेज के 5 लड़को ने किया गैंगरेप, केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 24, 2018 11:14 AM2018-07-24T11:14:09+5:302018-07-24T11:14:09+5:30

जोधपुर के कॉलेज छात्रों ने एक लड़की को अगवा करके रेप किया है। पीड़िता के मुताबिक उसको अगवा करके  भोपालगढ़ के पास 21 जुलाई को 5 लोगों ने गैंगरेप किया गया है।

Jodhpur: College student allegedly abducted, then gang-raped by five men in Bhopalgarh on July 21 | जोधपुर: कॉलेज के 5 लड़को ने किया गैंगरेप, केस हुआ दर्ज

जोधपुर: कॉलेज के 5 लड़को ने किया गैंगरेप, केस हुआ दर्ज

जोधपुर, 24 जुलाई: एक बार फिर से एक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। खबर के अनुसार जोधपुर के कॉलेज छात्रों ने एक लड़की को अगवा करके रेप किया है। 

पीड़िता के मुताबिक उसको अगवा करके  भोपालगढ़ के पास 21 जुलाई को 5 लोगों ने गैंगरेप किया गया है। लड़की की शिकायत के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है। फिलहाल अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं, लड़की को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है आरोपी लड़की के जानने वाले हैं या फिर नहीं।


इससे पहले मई माह में   जोधपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे।  5 बदमाशों ने बच्ची को अगवा करके घटना को अंजाम दिया था।

वहीं, ये घटना तब हुई थी जब नाबालिग लड़की  अपने ननिहाल मसूरिया गई थी। बासनी मधुबन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि जब वह अपनी बेटी से मिलने उसके ननिहाल पहुंचे तो उसने आपबीती बताई। 

पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर देवनगर पुलिस थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ पॉक्सो सहित आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे। 

Web Title: Jodhpur: College student allegedly abducted, then gang-raped by five men in Bhopalgarh on July 21

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे