MP: जेल से जमानत पर बाहर आए रेप आरोपी ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

By अनुराग आनंद | Published: February 6, 2021 09:56 AM2021-02-06T09:56:46+5:302021-02-06T09:58:58+5:30

जेल से बाहर आने के बाद बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या करने के आरोपी से गुस्साए ग्रामीणों ने उसके घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिससे गांव में तनाव हो गया।

Morena Molester released from jail rapes, kills 5-year-old girl | MP: जेल से जमानत पर बाहर आए रेप आरोपी ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsयह घटना सबलगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा के क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुई। गांव के लोगों ने लड़की को एक खेत में खून से लथपथ पाया।

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक पांच वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में का आरोपी शख्स हाल ही में जेल से बाहर आया है। इससे पहले भी शख्स पर रेप के आरोप में केस दर्ज हुए थे।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इससे पहले आरोपी ने अपनी नाबालिग बुआ के साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल में बंद किया था। अभी हाल में ही जमानत पर बाहर आए इस शख्स ने 5 साल की बच्ची को एक बार फिर से अपने हवस का शिकार बनाया है। 

ग्रामीणों ने एक खेत में खून से लथपथ पीड़िता के शव को पाया

उन्होंने कहा कि यह घटना सबलगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा के क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुई। सबलगढ़ पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान बंटी रजक (36) के रूप में हुई है।

बता दें कि पांच साल की दलित लड़की गुरुवार शाम को गायब हो गई थी। उसके परिवार के सदस्य उसे गांव में कहीं भी ढूंढने में नाकाम रहे, जिसके बाद उन्होंने गांव के आसपास क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के लोगों ने लड़की को एक खेत में खून से लथपथ पाया।

आरोपी शख्स ने अपना अपराध कबूल कर लिया है-

जानकारी होने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया गया था। रजक ने अपना अपराध कबूल कर लिया और एक बार फिर से उसपर लड़की के साथ बलात्कार करने व उसकी हत्या करने के आरोप में उसपर मामला दर्ज किया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत भी आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। 

रेप और हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की

बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिससे गांव में तनाव हो गया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग को लेकर शुक्रवार को सड़क जाम किया।

Web Title: Morena Molester released from jail rapes, kills 5-year-old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे