यूपी: अस्पताल ने एम्बुलेंस देने से किया इनकार, कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा शव
By पल्लवी कुमारी | Published: February 17, 2018 01:40 PM2018-02-17T13:40:02+5:302018-02-17T13:50:45+5:30
उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार सरकारी अस्पताल की संवेदनहीनता देखने को मिली है।
मुरादाबाद, 17 फरवरी। उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार सरकारी अस्पताल की संवेदनहीनता देखने को मिली है। ताजा मामला संभल जिले का है। यहां एक घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद शव को ले जाने के लिए ना तो स्ट्रेचर दिया गया और ना ही एम्बुलेंस दिया गया। इसके बाद परिजन युवक के शव को पीठपर लादकर ले गए।
अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ फिलहाल जिले के डीएम जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। पूरा मामला बहजोई थाना के इलाके दातबाड़ी गांव का है। यहां रहने वाला सूरजपाल उसके दादा के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी वह अचानक एक गड्ढे में गिरकर नीचे दब गया था। जिसे वहां निकाल कर जल्दी से अस्पताल ले जाया गया।
#UttarPradesh: Man forced to carry dead body of relative on his shoulder after being allegedly denied an ambulance by a government hospital in Sambhal. DM orders an investigation. pic.twitter.com/yCcKER8tNO
— ANI UP (@ANINewsUP) February 17, 2018
परिजनों का आरोप है कि सूरजपाल जब गड्ढे में गिरकर बेहोश हुआ तो उसकी सांसे चल रही थी। उन्होंने कई बार एम्बुलेंस के लिए हॉस्पिटल में फोन किया लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। जिसकी वजह से अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। जब डॉक्टरों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया।