नाबालिग चाचा पर लगा 7 साल की भतीजी से रेप का आरोप, टीवी देखने के बहाने घर ले जाकर घटना को दिया अंजाम
By अनुराग आनंद | Published: March 12, 2021 01:43 PM2021-03-12T13:43:42+5:302021-03-12T13:48:49+5:30
बुधवार की शाम सात वर्ष की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर बाहर खेल रही थी, तभी उसका 15 वर्षीय चाचा टेलीविजन दिखाने के बहाने अपने सूने घर में ले गया और वहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
महोबा: महोबा जिले की चरखारी कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़के पर सात साल की भतीजी के साथ रेप करने के आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया है। चरखारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) लाखन सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है।
बताया कि सात वर्ष की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना बुधवार शाम की है और परिजन की तहरीर पर यह मामला बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एसएचओ ने बताया कि बुधवार की शाम सात वर्ष की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर बाहर खेल रही थी, तभी उसका 15 वर्षीय चाचा टेलीविजन दिखाने के बहाने अपने सूने घर में ले गया और वहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया-
उसके चंगुल से छूटने के बाद बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी हाईस्कूल का छात्र है। संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर उसे पकड़ लिया गया है और आज उसे किशोर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।
2 साल तक सौतेली बेटी से किया रेप-
इसके अलावा, एक अन्य मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने वाले शख्स की सजा को बरकरार रखा है। आरोपी ने कोर्ट में राहत के लिए याचिका लगाई थी। इस मामले में 14 साल की पीड़िता के गर्भवती होने पर सौतेले पिता की करतूत सामने आई थी। इसके बाद मां ने लड़की का गर्भपात करा दिया था। लेकिन डीएनए के लिए भ्रूण के सैंपल लिए गए थे। उसी आधार पर विशेष अदालत ने आरोपी पिता को दोषी करार दिया था।
(एजेंसी इनपुट)