सगाई समारोह में नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: February 4, 2020 01:55 AM2020-02-04T01:55:21+5:302020-02-04T01:55:21+5:30

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजू (36) के रूप में हुई है जो शादी के कार्यक्रमों में फूड स्टाल लगाता है। आरोपी नाबालिग लड़की को मैरिज गार्डन के शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Minor girl raped in Murlipura area engagement ceremony, accused arrested | सगाई समारोह में नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

सगाई समारोह में नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

शहर के एक मैरिज गार्डन में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुरलीपुरा इलाके के एक मैरिज गार्डन में रविवार रात को हुई। पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ सगाई समारोह में शामिल होने गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजू (36) के रूप में हुई है जो शादी के कार्यक्रमों में फूड स्टाल लगाता है। आरोपी नाबालिग लड़की को मैरिज गार्डन के शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

बाद में परिवार वालों को लड़की शौचालय में मिली। वे उसे जे के लोन अस्पताल लेकर गए और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने राजू को संदिग्ध पाया तो उससे पूछताछ की गयी। पुलिस के अनुसार उसने अपराध कबूला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की अस्पताल में भर्ती है।

Web Title: Minor girl raped in Murlipura area engagement ceremony, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeरेप