देवरिया के बाद यूपी के मेरठ शेल्टर होम में कांड, सुरक्षा गार्ड पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Published: September 3, 2018 01:08 PM2018-09-03T13:08:45+5:302018-09-03T13:08:45+5:30

जांच अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार के मुताबिक, मामले संज्ञान में आया है। मामले की जांच चल रही है।

Minor allegedly molested by a security guard at a shelter home in Meerut | देवरिया के बाद यूपी के मेरठ शेल्टर होम में कांड, सुरक्षा गार्ड पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

देवरिया के बाद यूपी के मेरठ शेल्टर होम में कांड, सुरक्षा गार्ड पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

लखनऊ, 3 सितंबर:  देश में एक बाद एक कई शेल्टर में यौन शोषण का मामला देखने को मिल गया। यूपी के देवरिया के बाद मेरठ के भी शेल्टर होम में भी यौन शोषण का मामला देखने को मिला है। यहां के शेल्टर होम के सुरक्षा पर गार्ड पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। 

खबरों के मुताबित मेरठ के एक आश्रय घर पर एक सुरक्षा गार्ड द्वारा मामूली कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक नाबलिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप  सुरक्षा गार्ड के ऊपर लगाया है। 


जांच अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार के मुताबिक, मामले संज्ञान में आया है। मामले की जांच चल रही है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद हम पूरे विवरण का खुलासा करेंगे। उन्होंने बताया कि हमें 4 सितंबर तक जांच रिपोर्ट जमा करनी है।

क्या है देवरिया मामला 

6 अगस्त को यूपी पुलिस देवरिया संरक्षण गृह पर छापा मारकर  24 लड़कियों को वहां से मुक्त करवाया गया था। छापा मारा गया तो  42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं थी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा था कि इस शेल्टर होम में देह व्यापार का धंधा पिछले एक सालों से चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय ने बताया कि मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र में संचालित बाल एवं महिला संरक्षण गृह में रहने वाली एक लड़की रविवार को महिला थाने पहुंची और संरक्षण गृह में रह रही लड़कियों को कार से अक्सर बाहर ले जाये जाने और सुबह लौटने पर उनके रोने की बात बतायी। शिकायत करने वाली लड़की बिहार के बेतिया की रहने वाली बतायी जाती थी।

Web Title: Minor allegedly molested by a security guard at a shelter home in Meerut

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे