खाना बना रही थी पत्नी, पति से हो गया विवाद, चेहरे पर डाल दिया गर्म सरसों तेल, गंभीर रूप से झुलसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 26, 2021 03:25 PM2021-06-26T15:25:46+5:302021-06-26T15:27:10+5:30

रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया।

mathura Wife was cooking dispute husband put mustard oil on face severely scorched | खाना बना रही थी पत्नी, पति से हो गया विवाद, चेहरे पर डाल दिया गर्म सरसों तेल, गंभीर रूप से झुलसा

हाजरा से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है।

Highlightsगुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया।गंभीर रूप से झुलस गया।पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है।

रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है। हाजरा से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। 

मैनपुरी में ग्राम प्रधान के रिश्तेदार की हत्या

 मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के रिश्तेदार की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां के करहल थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के देवर महेश चंद्र (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने महेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ जब से वह गांव की प्रधान चुनी गई हैं तब से पूर्व प्रधान परेशान है।’’

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पूर्व प्रधान राजेश पांडेय ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए उनके देवर महेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और इसके बाद महेश को गोली मार दी, उसे तत्काल सैफई मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार राजेश पांडे और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ करहल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Web Title: mathura Wife was cooking dispute husband put mustard oil on face severely scorched

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे