दिल्ली में लूटपाट का विरोध करना पड़ा महंगा, शख्स की चाकू मारकर कर हत्या, सामने आया 'लाइव मर्डर' वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: September 26, 2019 03:59 PM2019-09-26T15:59:20+5:302019-09-26T15:59:20+5:30

घटना दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में गुरुवार (26 सितंबर) सुबह 4 बजे की है। आज सुबह 4 बजे मोनू त्यागी नाम के व्यक्ति की तीन लड़कों ने लूट का विरोध करने पर बड़ी बेहरमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। 

Man stabbed to death for resisting robbery attempt in South West Delhi CCTV footage video | दिल्ली में लूटपाट का विरोध करना पड़ा महंगा, शख्स की चाकू मारकर कर हत्या, सामने आया 'लाइव मर्डर' वीडियो

दिल्ली में लूटपाट का विरोध करना पड़ा महंगा, शख्स की चाकू मारकर कर हत्या, सामने आया 'लाइव मर्डर' वीडियो

Highlights इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है।

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। शख्स लूट का विरोध कर रहा था, जब उसकी चाकू मारकर हत्या की गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतक का नाम मोनू त्यागी है।

घटना दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में गुरुवार (26 सितंबर) सुबह 4 बजे की है। आज सुबह 4 बजे मोनू त्यागी नाम के व्यक्ति की तीन लड़कों ने लूट का विरोध करने पर बड़ी बेहरमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। 

मोनू त्यागी साउंड रिकॉर्डिंग का काम करता था। मूल रूप से मोनू मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। गुरुवार सुबह मोनू जब अपने चाचा के घर जा रहा था तो उस समय बदमाशों ने उसके साथ लूट की कोशिश की विरोध करने पर हत्या कर दी। मोनू जब से घर से निकला था बदमाश उसके पीछे लग गए। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरीक से मोनू का पीछा किया जा रहा है। विरोध करने पर बदमाशों ने पहले मोनू के साथ मारपीट की। फिर दो बदमाश उसे पकड़ लेते हैं और एक बदमाश मोनू के पेट और छाती पर चाकू से हमला करता है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। 

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के तलाश कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

Web Title: Man stabbed to death for resisting robbery attempt in South West Delhi CCTV footage video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे