शादी हुई तो प्रेमिका करने लगी अनदेखी, सिरफिरे आशिक ने घोंपा उसे चाकू, खुद पी लिया तेजाब

By भाषा | Published: June 8, 2022 07:04 AM2022-06-08T07:04:37+5:302022-06-08T07:11:01+5:30

पुलिस ने बताया कि घायल महिला को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया और उसी दिन उसे छुट्टी दे दी गयी। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Man drank acid after stabbing girlfriend | शादी हुई तो प्रेमिका करने लगी अनदेखी, सिरफिरे आशिक ने घोंपा उसे चाकू, खुद पी लिया तेजाब

शादी हुई तो प्रेमिका करने लगी अनदेखी, सिरफिरे आशिक ने घोंपा उसे चाकू, खुद पी लिया तेजाब

Highlightsशख्स की शादी के बाद उसकी प्रेमिका उससे रिश्ता खत्म कर लेना चाहती थीप्रेमी चाहता था कि शादी के बाद भी प्रेमिका से उसके संबंध बने रहेंदोनों का इलाज चल रह है

नयी दिल्लीः पश्चिमदिल्ली के रन्होला इलाके में अपनी महिला मित्र पर चाकू से कथित रूप से हमला करने के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने तेजाब पी लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का हाल में एक अन्य महिला से शादी हुई थी जिसके बाद उसकी प्रेमिका उसकी अनदेखी करने लगी थी और इसी बात से वह नाराज हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया और उसी दिन उसे छुट्टी दे दी गयी। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अधिकारी के अनुसार पुलिस को दिये बयान में घायल महिला ने बताया कि वह नवीन कुमार नामक इस व्यक्ति के साथ तीन सालों से प्रेम संबंध में थी और जब कुमार की शादी हो गयी तब उस महिला ने उसके साथ रिश्ता खत्म कर लेने को कहा लेकिन कुमार इस रिश्ते को बनाये रखने की जिद की।

अधिकारी के मुताबिक प्रेमिका पूरी तरह संबंध खत्म कर लेना चाहती थी इसलिए उसने उसकी अनदेखी शुरू कर दी , उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार कुमार उसकी अनदेखी करने को लेकर प्रेमिका पर हमला करने की फिराक में लग गया और वह शुक्रवार को जब कंप्यूटर क्लास करने जा रही थी तब कुमार ने उसका पीछा कर पहले बहस की और फिर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है। 

Web Title: Man drank acid after stabbing girlfriend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे