महाराष्ट्र के जालना में महिला और उसके प्रेमी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, ससुराल वाले गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Published: October 30, 2020 02:34 PM2020-10-30T14:34:02+5:302020-10-30T14:37:32+5:30

महाराष्ट्र के जालना में एक महिला और उसके प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने महिला के ससुराल वालों को गिरफ्तार किया है। महिला के पति की मौत 10 साल पहले हो गई थी।

Mahrashtra Jalna in laws arrested on crush of widow daughter in law and partner by tractor | महाराष्ट्र के जालना में महिला और उसके प्रेमी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, ससुराल वाले गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमहाराष्ट्र के जालना में महिला और उसके प्रेमी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कियामहिला के दूसरे पुरुष से संबंध से नाराज थे ससुराल वाले, मार्च में महिला और उसके साथ भागकर गए थे गुजरात

महाराष्ट्र के जालना जिले में 'अवैध संबंधों' के आरोप में एक महिला और उसके साथी की ट्रैक्टर से कुचल कर मार डालने की घटना सामने आई है। इस मामले में महिला के ससुराल वालों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बथवेल संपत लालजारे और उसके बेटे विकास लालजारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये घटना जालना जिले के घनसावंगी तहसील के चापलगांव की है। अंबाद के पुलिस इंस्पेक्टर अनिरुद्ध नांदेकर ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बथवेल महिला का ससुर है जबकि विकास लालजारे उसके पति का भाई है। पुलिस के मुताबिक 32 साल की महिला मारिया लालजारे के पति की मौत 10 साल पहले हो गई थी। वह इसके बाद से अपने ससुराल वालों के साथ ही रह रही है।

महिला के गांव के ही 27 साल के एक विवाहित शख्स हरबक भागवत से रिश्ते की बात सामने आई है। इससे महिला के ससुराल के लोग खुश नहीं थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने हरबक भागवत को भी इस संबंध में चेतावनी दी थी और बात नहीं मानने पर परिणाम भुगतने की बात कही थी।

पुलिस ने बताया है कि भागवत ने अंबाद पुलिस स्टेशन और जिला एसपी के सामने पिता और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही उसने अपने जान के खतरे की भी आशंका जताई थी।

इससे पहले 30 मार्च को भागवत और मारिया गांव से भाग गए थे और गुजरात पहुंच गए थे। इसके बाद मारिया के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 22 अप्रैल को पुलिस उन्हें गुजरात से वापस ले आई थी और तब से वे गांव में साथ ही रह रहे थे।

28 अक्टूबर को भागवत और मारिया मोटरसाइकल से पास के एक गांव में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। शिकायत के मुताबिक इसी दौरान रास्ते में विकास लालजेरे ने अपने ट्रैक्टर से उन्हें कथित तौर पर टक्कर मार दी। इसके बाद आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Web Title: Mahrashtra Jalna in laws arrested on crush of widow daughter in law and partner by tractor

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे