करीब 200 महिलाओं और नाबालिगों को 'कॉल गर्ल' बता फेक अकाउंट से इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर शेयर करता था तस्वीरें, शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा तो खुला केस

By आजाद खान | Published: February 13, 2022 11:02 AM2022-02-13T11:02:29+5:302022-02-13T11:06:27+5:30

आरोपी फेक अकाउंट बनाकर इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर फोटो शेयर कर महिलाओं का रेट लगवाता था।

maharashtra police arrested wadala man Shubham Gadlinge calling call girl sending minor women photos instagram telegram fake account | करीब 200 महिलाओं और नाबालिगों को 'कॉल गर्ल' बता फेक अकाउंट से इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर शेयर करता था तस्वीरें, शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा तो खुला केस

करीब 200 महिलाओं और नाबालिगों को 'कॉल गर्ल' बता फेक अकाउंट से इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर शेयर करता था तस्वीरें, शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा तो खुला केस

Highlightsनाबालिगों और महिलाओं को 'कॉल गर्ल' बताकर फोटो शेयर करने वाला शख्त गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अबतक करीब 200 महिलाओं को आरोपी ने शिकार बनाया है। आरोपी के तनाव में होने की बात पुलिस ने कही है।

मुंबई: नाबालिग और महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें कॉल गर्ल बताकर पैसे कमाने वाले एक 22 साल के शख्स को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वडाला निवासी शुभम गाडलिंगे महिलाएं और लड़कियों की अश्लील फोटो निकाल कर उन्हें ऑनलाइन अंजान लोगों को भेजता था और फोटो के आधार पर उनका रेट तय करवाता था। मामले में पुलिस का यह भी कहना है कि वह अब तक करीब 200 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि वह शिकार उन नाबालिगों और महिलाओं को बनाता था जो उसके साथ स्कूल कॉलेज में पढ़ती थी या उसकी दोस्त या पड़ोसी थी। 

पीड़ितों का क्या है आरोप

शुभम गाडलिंगे द्वारा पीड़ित की गई महिलाएं और लड़कियों का कहना है कि वे बिना उनकी इजाजत के सोशल मीडिया से उनका फोटो उठाकर फर्जी अकाउंट के जरिए उसे इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर पोस्ट करता था और फिर यूजर से उनकी रेट तक करवाता था। यही नहीं वह इन पीड़ितो का डिटेल शेयर कर इन्हें कॉल गर्ल भी बताता था। उस पर पीड़ितों ने यह भी आरोप लगवाया कि वह फोटो देखाकर यूजर को उनके साथ सेक्स करने का गलत ऑफर भी देता था। महिलाओं ने उसे कई बार समझाया भी था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था।

करीब 200 महिलाएं हुई है पीड़ित- पुलिस

मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नासिर कुलकर्णी का कहना है कि आरोपी ने करीब 200 महिलाओं और नाबालिगों को पीड़ित बनाया है। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन उसके दूसरे दिन ही उसे बेल मिल गई थी। पुलिस का कहना है कि उसके घर वालों ने बताया कि वह तनाव से गुजर रहा है, इसलिए वह ऐसी हरकतें कर रहा है। पुलिस का कहना है कि वह उसकी सही से कार्रवाई नहीं कर पाएं क्योंकि वह बेल पर दूसरे दिन ही रिहा हो गया था। 

तनाव में है आरोपी- घर वालें

आरोपी के घर वालों का कहना है कि वह तनाव के कारण ऐसी हरकतें कर रहा है। पुलिस ने बताया कि वह पिछले दो तीन साल से प्यार में हुए धोखे के कारण वह डिपरेशन में है। उसके डिपरेशन का इलाज भी चल रहा है। वहीं आरोपी के पीड़ितों के माता पिता द्वारा मार खाने की भी बात सामने आई है। पीड़ितों के पैरेंट्स ने यह भी बताया कि उसके गलत पोस्ट के कारण उनकी बेटियों के लोग ऑनलाइन रेट तक पूछते हैं। 

Web Title: maharashtra police arrested wadala man Shubham Gadlinge calling call girl sending minor women photos instagram telegram fake account

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे