मां पर अपने ही छह बच्चों को कुएं में डुबोने का आरोप, महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: June 5, 2022 10:34 AM2022-06-05T10:34:31+5:302022-06-05T10:39:08+5:30

महाराष्ट्र में एक महिला द्वारा कथित तौर पर अपने ही छह बच्चों को कुएं में डुबोने का आरोप है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। महिला और उसके पति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Maharashtra news Mother accused of drowning her own six children in well sent to judicial custody | मां पर अपने ही छह बच्चों को कुएं में डुबोने का आरोप, महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जानें पूरा मामला

मां पर अपने ही छह बच्चों को कुएं में डुबोने का आरोप (प्रतिकात्मक तस्वीर)

नवी मुंबई: रायगढ़ में सोमवार को एक कुएं में अपने छह बच्चों को कथित तौर पर डुबोने वाली 30 वर्षीय महिला को 17 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी रूना साहनी (30) ने अपनी पांच बेटियों और एक बेटे को कुएं डुबो दिया था। इस घटना को खारवली गांव में अंजाम दिया गया था। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया और उसे अलीबाग जेल की हिरासत में भेज दिया गया। 

रूना और उसके पति चिखरू (32), एक दिहाड़ी मजदूर है। वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। वे महाड तालुका के अलग-अलग गांवों में कई साल से किराए पर रह रहे थे। रूना ने चीखरू पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

उसकी शिकायत में कहा गया है कि चिखरू ने उसके साथ मारपीट की थी और उसे और बच्चों को शेल्टोली गांव में किराए के घर से बाहर निकाल दिया। रूना को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके पति को एक दिन बाद पकड़ लिया गया था।

Web Title: Maharashtra news Mother accused of drowning her own six children in well sent to judicial custody

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे