महाराष्ट्र: फेसबुक, व्हाट्सएप पर चलने वाले चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

By कोमल बड़ोदेकर | Published: August 3, 2018 12:12 PM2018-08-03T12:12:06+5:302018-08-03T12:16:24+5:30

महाराष्ट्र पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से चलने वाले चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ गिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठाणे जिले से सटे वसई इलाके के पास नवगढ़ गांव स्थित इस गिरोह पर मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

Maharashtra Five arrested from Navgarh running child pornography racket on social media | महाराष्ट्र: फेसबुक, व्हाट्सएप पर चलने वाले चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

महाराष्ट्र: फेसबुक, व्हाट्सएप पर चलने वाले चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

ठाणे, 3 अगस्त।महाराष्ट्र पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से चलने वाले चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ गिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठाणे जिले से सटे वसई इलाके के पास नवगढ़ गांव स्थित इस गिरोह पर मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट को सोशल मीडिया साइट फेसबुक और व्हाट्स ऐप के जरिए चला रहे थे। ये गैंग बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में एक्टिव है। हांलाकि पुलिस ने पहले भी इस तरह की एक गैंग का भंडाफोड़ किया था। 



गिरफ्तार किए लोगों को से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें कई और लोगों के नाम सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरपोल को जानकारी मिली कि व्हाट्सएप के जरिए पुर्तगाल से संचालित होने वाले इस ग्रुप का एक सदस्य धार का रहने वाला है। 

सोशल मीडिया पर चलने वाले इंटरनेशनल चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट पर इंटरपोल नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि देश-विदेश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक और वाट्सएप पर कई ग्रुप बने हुए हैं। इन ग्रुप्स में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिंक शेयर कर एक-दूसरे को भेजे जाते हैं। 

इस लिंक के माध्यम से लोग ग्रुप के सदस्य भी बन जाते हैं। अगर गलती से आप इस ग्रुप में जुड़ गए हैं या भविष्य में गलती जुड़ जाते हैं तो फौरन ग्रुप लेफ्ट या एक्जिट कर दें। अन्यथा जाने-अनजाने आप भी अपराधी बन सकते हैं।

Web Title: Maharashtra Five arrested from Navgarh running child pornography racket on social media

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे