मुंबईः कूड़ा फेंकने गई 13 साल की लड़की को पड़ोसी ने दबोचा, दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 14, 2019 10:39 AM2019-06-14T10:39:15+5:302019-06-14T10:39:15+5:30
महाराष्ट्रः मुंबई के कफी परेड इलाके में 13 साल की मासूम से तीन पड़ोसियों ने मिलकर बलात्कार किया है।
लड़कियों के खिलाफ यौन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के कफी परेड इलाके का है। आरोप है कि घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई 13 साल की नाबालिग को पड़ोसी ने दबोच लिया। वो उसे घर के अंदर ले गए जहां दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर बलात्कार किया। पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के कफी परेड इलाके में 13 वर्षीय लड़की पर काफी दिनों से आरोपी पड़ोसी की नजर थी। 10 जून को लड़की घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। आरोपी ने मौका पाकर उसे दबोच लिया और अपने घर में बंद कर दिया। जहां पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। तीनों मिलकर नाबालिग का बलात्कार किया। इसके बाद लड़की को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
Maharashtra: 13-year-old girl gang-raped in Cuffe Parade, Mumbai allegedly by 3 of her neighbors on 10th June. Case registered under relevant sections of the IPC and POCSO act. Accused absconding.
— ANI (@ANI) June 14, 2019